गुलमेंहदी (रोजमेरी) के फायदे: जाने 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ

गुलमेहंदी अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है। इसका कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभों को प्रदान करने वाली जड़ी बूटी के तौर पर लंबे समय से उपयोग किया जाता रहा है। आइए (गुलमेहंदी) रोजमेरी के फायदों के बारे में विस्तार से समझें।

Author:

Anshika Sharma

Published on:

संछिप्त परिचय

गुलमेंहदी (Rosemary) का वैज्ञानिक नाम रोसमारिनस ऑफिसिनेलिस है, यह पौधों की लैमियेसी परिवार से संबंधित है। यानी गुलमेंहदी का पौधा पुदीना और अजवायन के पौधे के परिवार से संबंध रखता है।

गुलमेंहदी (रोज़मेरी) एक सदाबहार और बारहमासी झाड़ी है। जो सीधा बढ़ता है और लगभग 2 मीटर तक लंबा हो सकता है।

रोज़मेरी की पत्तियां लगभग 1 सि. मी. लंबी होती है जो ऊपर से गहरे हरे जबकि नीचे से रोमिल सफेद होती हैं, और किनारे मुड़े होते हैं। इसका स्वाद थोड़ा तीखा और मिंट जैसा होता है।

इसके फूल छोटे गुच्छों में खिलते हैं जो बैंगनी, गुलाबी, नीला या सफेद रंग के होते हैं।

भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसाले के तौर पर रोज़मेरी का उपयोग काफी प्रचलित है। हालाँकि की औषधीय गुणों के देखते हुए इसका उपयोग विभिन्न शारीरिक समस्याओं को दूर करने वाली जड़ी बूटी के तौर पर भी किया जाता है।

आइये गुलमेंहदी (रोज़मेरी) के फायदों के बारे में विस्तार से समझते हैं।

गुलमेंहदी (रोज़मेरी) के फायदे

रोजमेरी के 5 प्रमुख फायदों के बारे में निम्नलिखित बताया गया है:

1. रोज़मेरी का एंटीऑक्सीडेंट गुण

गुलमेंहदी (रोज़मेरी) में विभिन्न सक्रिय योगिक जैसे फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, टैनिन आदि पाए जाते हैं जो मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि प्रदर्शित करते हैं।12

जब शरीर में मुक्त कणों की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बन सकता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों को निष्क्रिय करने और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिससे विभिन्न रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

2. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

रोजमेरी का मानसिक स्वास्थ्य पर उपलब्ध कुछ साक्ष्य यह दर्शाते हैं की यह स्मृति को बढ़ने, चिंता और अवसाद को कम करने में उपयोगी हो सकता है।3

एक अध्ययन में पाया गया कि जब कुछ जापानी पुरुषों को 4 सप्ताह तक रोज़मेरी का अर्क दिया गया, तो उनकी मानसिक ऊर्जा और नींद की गुणवत्ता में सुधार हुआ।4

एक अन्य अध्ययन जिसमें विश्वविद्यालय के 68 छात्रों को एक महीने के लिए प्रतिदिन दो बार 500 मिलीग्राम रोज़मेरी या प्लेसिबो दिया गया। और यह पाया गया की प्लेसबो समूह की तुलना में रोज़मेरी समूह में स्मृति, चिंता और अवसाद में महत्वपूर्ण सुधार दिखाया।5

इन साक्ष्यों से यह संकेत मिलते हैं की रोजमेरी चिंता अवसाद को कम करने, यादास्त को बड़ाने, नीद को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

3. संज्ञानात्मक कार्य में सुधार

गुलमेंहदी (रोज़मेरी) संज्ञानात्मक कार्य में सुधार कर सकता है, अर्थात् यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे सीखने की क्षमता और यादाश्त में वृद्धि हो सकती है।

जानवरों पर हुए अध्ययन से पता चलता है कि रोज़मेरी का अर्क याददाश्त को बढ़ने और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार के लिए एक आशाजनक प्राकृतिक तरीका हो सकता है। हालांकि, मनुष्यों पर इसके प्रभाव की सटीक जानकारी के लिए अधिक शोध की आवश्यकता है।67

4. त्वचा के लिए फयदेमंद

रोजमेरी त्वचा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रोजमेरी में ट्राइटरपीन, डाइटरपीन, फेनोलिक एसिड और आवश्यक तेल जैसे तत्वों की पहचान किया गया है। ये सभी तत्व सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं।

इसलिए रोजमेरी सूजन को कम करने, घाव को भरने, त्वचा जवान रखने, सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव, और सेल्युलाईट जैसी अन्य त्वचा की समस्याओं में फयदेमंद हो सकता है। 8910

5. कैंसर रोधी गुण

रोज़मेरी कैंसर के खिलाफ एक संभावित विकल्प के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

यह पाया गया है की रोज़मेरी अर्क एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि को बढ़ा सकता है, ट्यूमर की वृद्धि को धीमा कर सकता है, कैंसर कोशिकाओं को मार सकता है और ट्यूमर को पोषण देने वाली नई रक्त वाहिकाओं को बनने से रोक सकता है।11

ध्यान दें, कैंसर के खिलाफ रोज़मेरी के उपयोग के लिए आशाजनक साक्ष्य मिले हैं, लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि सटीक परिणामों और इसके सुरक्षित उपयोग के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।

रोज़मेरी के नुकसान और सावधानियां

गुलमेंहदी का उपयोग करना सुरक्षित है चाहे आप इसको भोजन में मसाले के तौर पर उपयोग कर रहे हों या इसकी चाय का सेवन कर रहे हों। रोजमेरी तेल का उपयोग या इसके तेल का अरोमाथेरेपी में इस्तेमाल करना भी सुरक्षित माना जाता है।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने रोजमेरी अर्क को आम तौर पर सुरक्षित के रूप में मान्यता दी है, और इसकी नियंत्रित खुराक लेना सुरक्षित है।

हालाँकि रोज़मेरी का बहुत अधिक सेवन कुछ स्वास्थ्य परेशानियों का कारण बन सकता है इसलिए खुराक से संबंधी सावधानी बरतें और पेशेवर से परामर्श जरूर करें।

साथ ही गर्भवती महिलाएं, किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या और किसी अन्य दवा के साथ इसके सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना फायदेमंद होगा। 

गुलमेंहदी (रोजमेरी) का उपयोग

रोजमेरी का उपयोग करने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाया जा सकता है।

खाना पकाने में मसाले के रूप में रोजमेरी का उपयोग किया जा सकता है। इसके पत्तों की चाय या काढ़ा बनाना भी एक प्रचलित तरीका है इसे इस्तेमाल करने का।

रोजमेरी के तेल का इस्तेमाल त्वचा पर लगाने के तौर पर किया जा सकता है। रोजमेरी के आवश्यक तेल का उपयोग सुगंध थेरेपी (Aromatherapy) में किया जाता है ताकि मन को शांत और ताजगी भरा महसूस हो सके।

निष्कर्ष

गुलमेंहदी, जिसे रोजमेरी के नाम से भी जाना जाता है, एक औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी है जिसका लंबे समय से कई लाभों के लिए उपयोग किया जा रहा है। हमारे स्वास्थ्य पर रोजमेरी के फायदे कई देखे जा सकते हैं जैसे इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदत करते हैं, यह त्वचा के लिए फयदेमंद है, हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव देखता है, और कैंसर के रोकथाम में भी उपयोगी है।

हालांकि रोजमेरी का उपयोग सामान्यतः सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अधिक खुराक लेने से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए, इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

संदर्भ

  1. Al-jaafreh, Ahmad M. “Evaluation of Antioxidant Activities of Rosemary (Rosmarinus officinalis L.) Essential Oil and Different Types of Solvent Extractions.” Biomedical and Pharmacology Journal 17.1 (2024): 323-339. ↩︎
  2. Nieto, Gema et al. “Antioxidant and Antimicrobial Properties of Rosemary (Rosmarinus officinalis, L.): A Review.” Medicines (Basel, Switzerland) vol. 5,3 98. 4 Sep. 2018, doi:10.3390/medicines5030098 ↩︎
  3. Ghasemzadeh Rahbardar, Mahboobeh, and Hossein Hosseinzadeh. “Therapeutic effects of rosemary (Rosmarinus officinalis L.) and its active constituents on nervous system disorders.Iranian journal of basic medical sciences vol. 23,9 (2020): 1100-1112. doi:10.22038/ijbms.2020.45269.10541 ↩︎
  4. Araki, Risa et al. “Effects of Continuous Intake of Rosemary Extracts on Mental Health in Working Generation Healthy Japanese Men: Post-Hoc Testing of a Randomized Controlled Trial.Nutrients vol. 12,11 3551. 20 Nov. 2020, doi:10.3390/nu12113551 ↩︎
  5. Nematolahi, Pouya, et al. “Effects of Rosmarinus officinalis L. on memory performance, anxiety, depression, and sleep quality in university students: A randomized clinical trial.” Complementary therapies in clinical practice 30 (2018): 24-28. ↩︎
  6. Ozarowski, Marcin et al. “Rosmarinus officinalis L. leaf extract improves memory impairment and affects acetylcholinesterase and butyrylcholinesterase activities in rat brain.Fitoterapia vol. 91 (2013): 261-271. doi:10.1016/j.fitote.2013.09.012 ↩︎
  7. Hussain, S M et al. “Cognition enhancing effect of rosemary (Rosmarinus officinalis L.) in lab animal studies: a systematic review and meta-analysis.Brazilian journal of medical and biological research = Revista brasileira de pesquisas medicas e biologicas vol. 55 e11593. 9 Feb. 2022, doi:10.1590/1414-431X2021e11593 ↩︎
  8. de Macedo, Lucas Malvezzi, et al. “Rosemary (Rosmarinus officinalis L., syn Salvia rosmarinus Spenn.) and its topical applications: A review.” Plants 9.5 (2020): 651. ↩︎
  9. Pérez-Sánchez, A., et al. “Protective effects of citrus and rosemary extracts on UV-induced damage in skin cell model and human volunteers.” Journal of Photochemistry and Photobiology B: Biology 136 (2014): 12-18. ↩︎
  10. Li Pomi, Federica, et al. “Rosmarinus officinalis and skin: antioxidant activity and possible therapeutical role in cutaneous diseases.” Antioxidants 12.3 (2023): 680. ↩︎
  11. Allegra, Alessandro et al. “Anticancer Activity of Rosmarinus officinalis L.: Mechanisms of Action and Therapeutic Potentials.” Nutrients vol. 12,6 1739. 10 Jun. 2020, doi:10.3390/nu12061739 ↩︎

Leave a Comment