बालों के लिए रोजमेरी तेल के फायदे, उपयोग और सावधानियां

गुलमेंहदी (रोजमेरी) में विभिन्न पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो बालों के गिरने को कम करने और उन्हें तेजी से उगाने में मदद कर सकते हैं। आइए बालों के लिए रोजमेरी तेल के फायदों को प्रमाण सहित समझें।

Author:

Brijesh Yadav

Published on:

गुलमेहंदी, जिसे अंग्रेज़ी में रोजमेरी (Rosemary) के नाम से जाना जाता है, यह एक सदाबहार और सुगंधित पौधा है। इसके औषधीय गुणों के कारण, इसका उपयोग सदियों से विभिन्न पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में कई स्वास्थ्य लाभों के लिए होता आया है।

हालाँकि, रोजमेरी के तेल का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए भी किया जा सकता है, और इसके फायदों को प्रमाणित करने के लिए कई वैज्ञानिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं।

लेकिन, बालों के लिए रोजमेरी तेल के फायदों और उपयोग को लेकर कई लोगों में कुछ शंकाएं अभी भी बनी हुई हैं, जैसे कि क्या यह बालों के विकास में सहयोग करता है, बालों के गिरने को रोक सकता है, और इसका उपयोग सुरक्षित है या नहीं।

आइए, इन शंकाओं को दूर करते हुए समझते हैं कि बालों के लिए रोजमेरी तेल वास्तव में फायदेमंद है या नहीं।

बालों के लिए रोजमेरी तेल के फायदे

रोजमेरी तेल ओषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं1, जैसे:

  1. एंटीऑक्सीडेंट गुण: मुक्त कणों के प्रभाव को कम करके कोशिका को होने वाले नुकसान को कम करता है।  
  2. सूजनरोधी गुण: मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में प्रभावी है।
  3. रोगाणुरोधी गुण: त्वचा संक्रमण से बचाता है और घाव को तेजी से भरने में मदत करता है।
  4. एंटीफंगल गुण: स्कैल्प में फंगस के कारण होने वाली समस्याओं, जैसे डैंड्रफ, को दूर करते हैं।
  5. रक्त परिसंचरण: जिससे मांसपेशियों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बेहतर होती है।

रोज़मेरी तेल में मौजूद यह औषधीय गुण संभवतः बालों के गिरने को रोकने और उनके विकास में भी सहायता कर सकते हैं।

बालों के झड़ने को कम करने में मदद

एंड्रोजेनेटिक एलोपेशिया पुरुषों में होने वाला एक प्रकार का गंजापन है जो महिलाओं को भी प्रभावित कर सकता है। एक अध्ययन में पाया गया की एंड्रोजेनेटिक एलोपेशिया के इलाज में रोज़मेरी ऑयल प्रभावी हो सकता है इसका प्रभाव बालों के झड़ने को रोकने के लिए दी जाने वाली दवा “2% मिनोक्सिडिल” के समान था   2

ध्यान देने वाली बात यह है की 3 महीने तक रोजमेरी तेल का उपयोग करने से कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। हालाँकि 6 महीने के अंत तक बालों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि पाई गई।

यह अध्ययन संकेत देता है कि एंड्रोजेनेटिक एलोपेशिया में बालों के झड़ने को रोकने के लिए रोज़मेरी ऑयल प्रभावी हो सकता है, हालांकि इस पर विस्तृत शोध की आवश्यकता है।

एलोपेसिया एरियाटा बालों के झड़ने का एक अन्य विकार है जिसमें सिर या शरीर के अन्य हिस्सों पर गोल या अंडाकार पैचेस में बालों की झड़ने की समस्या होती हैं।

इस समस्या में आवश्यक तेलों के प्रभाव की जाँच के लिए किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया की रोजमेरी तेल के साथ अन्य आवश्यक तेलों (थाइम, लैवेंडर, और सीडरवुड) के मिश्रण का उपयोग करने के 7 महीने बाद एलोपेसिया एरियाटा के 44% मरीजों में सुधार हुआ।3

इस अध्ययन से मिले नतीजे यह संकेत देते हैं कि रोज़मेरी तेल और अन्य आवश्यक तेलों का अरोमाथेरेपी के रूप में एलोपेसिया एरियाटा के इलाज में सुरक्षित और प्रभावी उपयोग हो सकता है। हालाँकि, इसके व्यापक प्रभावों को समझने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।

बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देना

रोज़मेरी आवश्यक तेल रक्त परिसंचरण (Blood Circulation) को बढ़ता है, साथ ही मांसपेशियों की ऐंठन सुकड़न को कम कर सकता है, जिससे स्कैल्प में बेहतर रक्त प्रवाह होता है, तो बालों के रोम (hair follicles) को अधिक पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलता है, जिससे बालों की वृद्धि में सुधार हो सकता है और बालों की गुणवत्ता में वृद्धि हो सकती है।456

एक अध्ययन में पाया गया कि रेजमैरी तेल से तैयार ओलियोगेल, जिसमें 10% रेजमैरी तेल था, ने बालों की वृद्धि में बहुत अच्छा प्रभाव दिखाया, जो कि बालों की वृद्धि के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा मिनोक्सिडिल (2%) के प्रभाव के समान था।7

डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) बालों के रोमों को सिकोड़ता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं और नए बालों का विकास कम हो जाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि रोजमेरी की पत्ती का अर्क डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) के प्रभाव को रोकता है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है। हालांकि, यह प्रभाव रोजमेरी की पत्तियों से प्राप्त तेल में भी देखा जा सकता है, लेकिन इस पर शोध की आवश्यकता है।8

रोजमेरी तेल का उपयोग कैसे करें?

बालों के लिए रोजमेरी तेल का इस्तेमाल करने के कई तरीके हो सकते हैं:

1. रोजमेरी तेल की मालिश (Scalp Massage): रोजमेरी तेल की कुछ बूंदों को नारियल, जैतून, या बादाम के तेल में मिलाएं, और इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें ताकि तेल अच्छे से अवशोषित हो जाये। थोड़े समय के इंतजार के बाद हल्के सेम्पू से अपने बालों को धो सकते हैं। हालाँकि ऐसा करना जरूरी नहीं है।

ध्यान दें: क्योकि रोजमेरी तेल की सांद्रता अधिक होती है इसलिए इसके मात्रा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं।

2. अरोमाथेरेपी: रोजमेरी तेल को सूंघने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और तनाव कम होता है, जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, इसे सीधे इसकी बोतल से सूंघा जा सकता है।

3. रोजमेरी तेल के प्रोडक्ट: रोजमेरी तेल वाला शैम्पू बाल धोने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, इन प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

रोज़मेरी तेल के उपयोग में क्या सवधानियाँ बरतें

रोज़मेरी तेल को स्कैल्प पर लगाने से कुछ लोगों में खुजली, लालिमा और जलन हो सकते हैं इसलिए इसका उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

इसका इस्तेमाल करते समय विशेष ध्यान दे की यह आँखों में ना जाये और ऐसा होने पर अपनी आँखों को ठंढे पानी से धोएं।

रोज़मेरी तेल और इसकी महक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा सकती है इसलिए अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो इसके उपयोग में विशेष सावधानी बरतें।

रात में सोने से पहले रोजमेरी तेल का उपयोग कुछ लोगों में नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। अगर आपको इसे लगाने के बाद नींद नहीं आती है, तो सोने से पहले इसका प्रयोग बंद कर दें।

ध्यान दें: यहाँ बताई गई रोजमेरी तेल के संभावित दुष्प्रभाव और सावधानियां सामान्य हैं, लेकिन कुछ लोगों में अन्य दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं जिनके लिए विशेष सावधानी की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए, बालों के लिए रोजमेरी तेल के उपयोग और सावधानियों की सटीक जानकारी के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

रोजमेरी तेल के कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे हैं, लेकिन बालों के लिए इसके फायदों और उपयोग को लेकर लोगों में कई संकाएँ बानी रहती हैं।

हालाँकि कई शोध यह बताने हैं की बालों के झड़ने को रोकने और विकास के लिए रोज़मेरी तेल फायदेमंद हो सकता है। जिसका उपयोग भी आसान है जिसमें इसकी कुछ बूँदें बादाम के तेल में मिला कर सीधा स्कैल्प पर लागाया जा सकता है।

रोजमेरी तेल के कुछ दुष्प्रभाव जैसे जलन या खुजली हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें और आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

संदर्भ

  1. de Macedo, Lucas Malvezzi et al. “Rosemary (Rosmarinus officinalis L., syn Salvia rosmarinus Spenn.) and Its Topical Applications: A Review.Plants (Basel, Switzerland) vol. 9,5 651. 21 May. 2020, doi:10.3390/plants9050651 ↩︎
  2. Panahi, Yunes et al. “Rosemary oil vs minoxidil 2% for the treatment of androgenetic alopecia: a randomized comparative trial.Skinmed vol. 13,1 (2015): 15-21. ↩︎
  3. Hay, I C et al. “Randomized trial of aromatherapy. Successful treatment for alopecia areata.” Archives of dermatology vol. 134,11 (1998): 1349-52. doi:10.1001/archderm.134.11.1349 ↩︎
  4. İnce, Bilsev et al. “Use of Systemic Rosmarinus Officinalis to Enhance the Survival of Random-Pattern Skin Flaps.Balkan medical journal vol. 33,6 (2016): 645-651. doi:10.5152/balkanmedj.2016.150981 ↩︎
  5. İnce, Bilsev et al. “Use of Systemic Rosmarinus Officinalis to Enhance the Survival of Random-Pattern Skin Flaps.Balkan medical journal vol. 33,6 (2016): 645-651. doi:10.5152/balkanmedj.2016.150981 ↩︎
  6. Sagorchev, P et al. “Investigations into the specific effects of rosemary oil at the receptor level.Phytomedicine : international journal of phytotherapy and phytopharmacology vol. 17,8-9 (2010): 693-7. doi:10.1016/j.phymed.2009.09.012 ↩︎
  7. Uronnachi, Emmanuel, et al. “Formulation and evaluation of hair growth enhancing effects of oleogels made from Rosemary and Cedar wood oils.Scientific African 16 (2022): e01223. ↩︎
  8. Murata, Kazuya et al. “Promotion of hair growth by Rosmarinus officinalis leaf extract.Phytotherapy research : PTR vol. 27,2 (2013): 212-7. doi:10.1002/ptr.4712 ↩︎

Leave a Comment