Badam khane ke fayade | बादाम खाने के 8 फायदे और नुकशान

Badam khane ke fayade (बादाम खाने के फायदे) तो बहुत है, और हमें उम्मीद है की आप उनमे के कुछ फायदों के बारे में जाते होंगे जैसे “बदाम खाने से दीमक तेज होता है”। लेकिन आप बादाम में मौजूद पोषक तत्वों और इसके दूसरे अन्य लाभों के बारे में नहीं ...

Author:

Brijesh Yadav

Published on:

Badam khane ke fayade (बादाम खाने के फायदे) तो बहुत है, और हमें उम्मीद है की आप उनमे के कुछ फायदों के बारे में जाते होंगे जैसे “बदाम खाने से दीमक तेज होता है”। लेकिन आप बादाम में मौजूद पोषक तत्वों और इसके दूसरे अन्य लाभों के बारे में नहीं जानते होंगे।

और बादाम का इस्तेमाल कैसे करना है? यह सवाल भी आपके मन में उलझन पैदा करता होगा। तो चलिए, बादाम को लेकर आपकी सारी उलझनों को इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से दूर करते हैं।

जाने – एलोवेरा और इसके जूस को पिने के फायदे 

बादाम से होने वाले सेहद के फायदों को जानने से पहले, बादाम में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जान लेते हैं।

बादाम में मौजूद पोषक तत्व प्रति 100 ग्राम:-

 पोषक तत्वप्रतिशत मात्राविटामिन, मिनरल विटामिन प्रतिसत 
कैलोरी 576विटामिन A0.01%
कुल फैट 50.6g75%विटामिन c0%
  संतृप्त वासा (saturated fat)3.7g18%कैल्शियम 216mg, 21%
  ट्रांस वासा (trams fat)0g0%आयरन 21%
कोलेस्ट्रॉल (cholesterol)0g0%विटामिन D0%
पोटैशियम (potassium)705mg20%मैग्नेसिम 275mg, 69%
सोडियम (sodium)1mg0.001%विटामिन B60.1mg, 0%
कार्बोहायड्रेट (carbohydrate)22g7%विटामिन E24.7mg
  फाइबर (fiber)12g48%विटामिन K0%
  सुगर (suger)3.9gज़िंक 3.1mg, 21%
प्रोटीन (protein)21g42%फोलेट 30mcg, 8%

बादाम खाने के फायदे। Badam khane ke fayade

बादाम को विज्ञानं की भाषा में  प्रूनस डलसिस (Prunus Dulcis) कहा जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे फैटी एसिड, लिपिड, अमीनो एसिड, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि की संतुलित मात्रा हमारे सेहत को अनगिनत लाभ पहुँचता है।

  • दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है:-

बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो दिल को नुकशान पहुंचने वाले कोलेस्ट्रॉल  LDL को नियंत्रित करता है।

बादाम में पाए जाने वाले दूसरे पोषक तत्व जैसे फाइबर जो ब्लड सुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, विटामिन E जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है,  मेग्नेशियम जो ह्रदय की गति को संतुलित करता है, प्रोटीन जो शरीर के वजन को नियंत्रित करता है,

कुल मिलकर यह कहा जा सकता है की बादाम हमारे दिल के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और दिल से सम्बन्धित होने वाले जोखिमों को कम करता है।

  • ब्लड सुगर को नियंत्रित करता है:-

बादाम ब्लड शुगर को बढ़ने वाले कारकों को नियंत्रित करता है जिस कारण से ब्लड शुगर के जोखिमों को नियंत्रित करने में आसानी मिलती है। बादाम में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड में शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकता है,

इसके अलावां इसमें मौजूद स्वस्थ वासा के कारण इन्सुलिन और ग्लूकोज भी नियमित और नियंत्रित होता है, इसके फाइबर और प्रोटीन से पेट की पाचन क्रिया बेहतर होती है जिस वजह से कार्बोहइड्रेट जो मधुमेह को बढ़ा सकता है धीमा पचता है और भूख को भी नियंत्रित करता है, जिससे ब्लड शुगर में बहुत फायदा पहुँचता है।

  • वजन को नियंत्रित करने में मदत करता है:-

बादाम प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है, प्रोटीन और फाइबर शारीरक वजन को कम करने और नियंत्रित करने में मदत करते हैं, क्योकि इसके सेवन करने से हम भरा हुआ महसूस करते है और भूख कम लगती है, हालाँकि बादाम में केलेरी की मात्रा भी ज्यादा होती है जो अक्सर वजन बढ़ने के जिम्मेदार करक होता है।

वजन को कम करने के लिए, बादाम बहुत लाभदायक है इसमें कोई सक नहीं है, लेकिन फिर भी इस मामले में इसका उपयोक नापतोल कर करना उचित होगा। इसके उपयोग को लेकर चर्चा हम आगे करेंगे।

  • मस्तिष्क का विकास करता है:-

हो सकता है आपने बचपन से ही सुना हो की बादाम यादास्त को बढ़ने और मस्तिष्क के विकास करने में बहुत मदत करता है यह परम सत्य है, क्योकि बादाम में फ्लेवोनॉयड्स जैसे कई एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मस्तिष्क के कार्य छमता में विकास करते हैं।

इसके आलावा इसमें अच्छी मात्रा में मौजूद मेग्निशम, हेल्थी फैट, विटामिन E भी हमारे मस्तिष्क के लिए लाभदायक होते हैं।

  • हड्डियों को स्वस्थ रखता है:-

जैसा की आपको पता ही होगा की कैल्सियम और विटामिन डी हमारे हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। बादाम में कैल्सियम और मैग्नीशियम एक अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी हड्डीओं को स्वस्थ रखतें हैं, मैग्नीशियम ऑस्टियोपोरोसिस नाम के एक प्रकार के हड्डी रोग के खतरे को भी कम करता है।

बादाम में फॉस्फोरस एक अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हमारे हड्डीओं के साथ साथ दांतों को स्वस्थ रखने में मदत करता है।

  • आँखों को स्वस्थ रखता है:-

बादाम आँखों के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योकि बादाम में ज़िंक, विटमिन E, एन्टीऑक्सीटेंट और कुछ मात्रा में विटामिन A पाया जाता है जो आँखों की हेल्थ,रोशनी बढ़ने और बनाये रहने में मदत करते हैं।

  • त्वचा का स्वास्थ्य में फायदेमंद है:-

बादाम त्वचा के लिए फायदेमंद होता है यह न केवल खाने से बल्कि लगाने से भी स्किन को फायदा पहुँचता है, क्योकि बादाम के तेल में  भी वही गुणकारी लाभ होते हैं जो साबुत बदाम में होते हैं।

क्योकि बादाम में विटामिन A, विटामिन E पाए जाते हैं जो स्किन को स्वस्थ और मुलायम रखते हैं और बादाम त्वचा को जवां रखता है।

अगर आप रूखी स्किन या स्किन से जुडी अन्य परेशानी से जूझ रहें हैं तो बादाम आपको इन परेशानी से निजाद भी दिला सकता है।

  • कैंसर होने से रोकता है:-

बादाम में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर सेल की ग्रोथ को नियंत्रित कर सकते हैं। अध्यन में भी पाया गया है की बादाम में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। बादाम में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जैसे कि फेनोलिक एसिड, जिसमें कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं।

इसके अलावां बादाम अन्य कई तरह की समस्याओं में काफी फायदेमंद साबित होता है जैसे लो ब्लड प्रेशर, बालों के हेल्थ के लिए, डाइबटीज में, ऊर्जा बढ़ने में आदि।

बादाम से क्या नुकशान हो सकते हैं

इसमें कोई सक नहीं है की बादाम बहुत ही गुणकारी है और इसके सेहत पर बहुत से फायदे हैं चाहे आप इसको किसी भी फॉर्म में लेते हैं। पर इसके बहुत ही दुर्लभ या कुछ प्रतिशत नुकशान भी हैं चलिए जानते हैं कैसे:-

  • अगर आपको बादाम से एलर्जी है तो यह आपके लिए नुकशान दायक हो सकता है।
  • बादाम में हाई केलेरी होती है जिस कारण से मोटापे से पीड़ित लोगों को इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए और ज्यादा बादाम खाने से बचाना चाहिए। लेकिन यह सच है की इसके सही इस्तेमाल से यह मोटापा कम करता है।
  • बादाम में ऑक्सालेट पाया जाता है और ऑक्सालेट किडनी स्टोन से पीड़ित व्यक्ति के लिए हानिकारक होता है।
  • प्रोसेस करके तैयार किये गए बादाम के किसी प्रकार के प्रोडक्ट का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।
  • प्रेग्नेंट महिलाएं इसका इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन उनको इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए। और इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए
  • कई लोगों में बादाम का अधिक सेवन मतली या उल्टी के साथ चक्कर आने जैसे लक्षण देखने को मिल सकते है।

एक दिन में कितना बादाम खाना चाहिए?

एक दिन में कितना बादाम खाना चाहिए यह अलग अलग लोगों में उनके शरीर की जरूर पर निर्भर करता है। जैसे

कई लोगों की शारीरिक एक्टिविटी कम होती है तो उनको कम केलेरी की जरूरत होती है। और कई लोग जो जिम करते हैं या उनका ज्यादा भाग दौड़ वाला काम होता है तो उनको अधिक केलेरी की जरूरत होती है। 

एक स्वस्थ मनुष्य को एक दिन में लगभग 56 ग्राम प्रोटीन 2500 कैलोरी की जरूरत होती है, इसलिए एक सवस्थ व्यक्ति एक दिन में 25 से 30 बादाम खा सकता है।

आपको कितना बादाम खाना चाहिए यह आपकी व्यक्तिगत कैलोरी की ज़रूरतों पर निर्भर करेगा, जैसा कि उम्र, लिंग, वजन और शारीरिक गतिविधि स्तर जैसे कारकों द्वारा यह निर्धारित किया जाता है।

Leave a Comment