अंजीर के फायदे और नुकसान: जानें इस फल के चमत्कारी गुण

वर्तमान समय में अंजीर की लोकप्रियता बढ़ रही हैं क्यकि इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ देखे जा सकते हैं। चलिए अंजीर के फायदे और कुछ संभावित नुकसान के बारे में जान लेते हैं, ताकि हम अपने सम्पूर्ण स्वास्थ को बढ़ा सकें।

Author:

Brijesh Yadav

Published on:

Contents hide

किसी ने सही ही कहा है की जैसा हम कहते हैं हमारा व्यक्तित्व वैसा ही हो जाता है, और हमारा स्वास्थ्य भी हमारे द्वारा खाये गए भोजन पर निर्भर करता है।  इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा की हमारे अच्छी सेहत की कुंजी हमारे आहार में छिपी होती है।

आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जिसे खासकर स्वास्थ्य सेहत के लिए जाना जाता है – “अंजीर”।

अंजीर हो इंग्लिश भाषा में फिग्स (figs) और वैज्ञानिक भाषा में फ़िकस कैरिका (Ficus C Carica) के नाम से जाना जाता है। यह फल न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह विभिन्न पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होता है जिसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। लेकिन कहीं न कहीं इसके हमारे स्वास्थ्य पर कुछ संभावित नुकसान भी देखने को मिल सकता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको अंजीर के फायदे और अंजीर के नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे और साथ ही, हम आपको बताएंगे कि इसे आप अपने आहार में कैसे शामिल कर सकते हैं और कैसे इसका उपयोग करके अपने स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं।

जाने – महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे और नुकसान

अंजीर की पहचान कैसे करें?

अंजीर की पहचान करने के लिए निम्नलिखित तरीके का उपयोग कर सकते हैं:-

अंजीर की पहचान कैसे करें? | अंजीर के फायदे

अंजीर का प्रमुख पहचान उसके रंग का होता है। आमतौर पर, अंजीर का रंग ब्राउन या बैगनी रंग का होता है, लेकिन कुछ प्रकार के अंजीर पीले और हरे रंग के भी होते हैं। जब आप अंजीर को देखें, तो उसका रंग ब्राउनिश या बैगनी रंग होना चाहिए।

अंजीर के आकार में भिन्नाता हो सकता है, लेकिन आमतौर पर वे छोटे गोल और एक बूंद के जैसा होते  हैं और उनकी लम्बाई करीब 1-2 इंच होती है।

अंजीर के बीज की खास पहचान होती है। जब आप अंजीर को काटें, तो आपको इसके छोटे हजारों की संख्या में बीज दिखाई देंगे।

ध्यान दें कि अंजीर के पूरे फल में कुछ छोटे दाने हो सकते हैं, जो आमतौर पर बीज होते हैं। ये छोटे दाने स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

अंजीर के फायदे

अंजीर विश्व के सबसे पुराने फलों में से एक है। अंजीर में मौजूद पोषक तत्वों की प्रचुरता के कारण इसके कई स्वस्थ लाभ देखने को मिलते हैं। चाहे आप तजा पका हुआ अंजीर का सेवन करें या सुखाये हुए अंजीर का इस्तेमाल करें, दोनों प्रारूपों में अंजीर के कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए अंजीर के फायदे को विस्तार से समझतें हैं :-

अंजीर के फायदे

अंजीर के पोषण तत्वों से भरपूर होता है

कैल्शियम:- अंजीर में उच्य मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

पोटैशियम:- अंजीर में मौजूद पोटैशियम के कारण यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण होता है।

आयरन:- अंजीर में भरपूर आयरन पाया जाता है, जो आपके रक्त की कमी को दूर करने में मदद करता है।

फाइबर:- अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

इसके अतिरिक्त अंजीर में फॉस्फोरस, मैंगनीज, सोडियम, क्लोरीन भी अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। जिसके विभिन्न स्वस्थ लाभ देखने को मिल सकते हैं।

अंजीर में कई प्रकार के विटामिन होते हैं, जैसे:-

विटामिन A:- यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और रेटिना के लिए आवश्यक होता है।

विटामिन B:- यह आपके शरीर के ऊर्जा उत्पादन को सहायक होता है, और न्यूरोनल स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

विटामिन K:- यह रक्त प्रगणकों के स्वास्थ्य को सुधारता है और हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण होता है।

उच्च एंटीऑक्सीडेंट्स:- अंजीर उच्च स्तर पर एंटीऑक्सीडेंट्स का स्रोत होता है, जो आपके शरीर को मुकाबले करने के लिए फ्री रेडिकल्स के खिलाफ रक्षा करते हैं और अंजीर को कैंसर के खिलाफ भी संरक्षण प्रदान करते हैं।

अंजीर पाचन में बेहतर

अंजीर घरेलु उपचार के तौर पर कई हजारों साल से पेट सम्बन्धी दिक्क्तों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योकि इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं जिससे गैस, कब्ज, डायरिया, अपच, और अपच के कारण पोशाक तत्वों का संसोधित न कर पाना जैसी दिक्क्तों से निदान करता है। अंजीर अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारिया जो पाचन सम्बन्धी होती है में भी बहुत फायदा पहुँचता है।

अंजीर त्वचा के स्वास्थ में फायदेमंद

अंजीर में विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण, यह त्वचा सम्बंधिन परेशानियों में लाभदायक होता है, विशेष रूप से त्वचा पर किसी प्रकार की एलेर्जी में और सूजन को कम करने के में फायदा पहुँचता है। अंजीर के फल का अर्क और पत्तों को पीस कर थोड़ा सहद मिलकर स्किन पर लगाने से दाग धब्बे, झुर्रिया आदि से बहुत राहत मिलता है।

अंजीर वजन कम करने में फायदेमंद

अंजीर में उच्य मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो अधिक समय तक भूख नहीं लगने देता है। और अंजीर में कैलरी की मात्रा भी कम पाई जाती है जिससे मोटापा नियंत्रित रखने में मदत करता है।

अंजीर ह्रदय के स्वास्थ के लिए लाभकारी

अंजीर में मौजूद पोटैसियम और फाइबर बॉडी फैट को समान्य रखने में मदत करता है जिससे ब्लड प्रेसर और ब्लड में फैट की मात्रा नियंत्रित होती है, और हार्ट पर इससे कम दबाव पहुँचता है। अंजीर कोलेस्ट्रॉल लेवल भी समान्य बनाये रखने में मदत करता है, जिससे हमारे दिल को बहुत फायदा पहुँचता है।

अंजीर उच्च रक्तचाप को नियंत्रित

अंजीर में पोटैसियम की मात्रा ज्यादा होती है, और सोडियम निम्न मात्रा में पाया जाता है। इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों के द्वारा इसके सेवन करने से बहुत लाभ होता है, क्योकि पोटैसियम ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करता है, और सोडियम जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है अंजीर में कम मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा की अंजीर उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

अंजीर कैंसर होने की सम्भावना को कम सकता है

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर में आने वाले विकारो को कण्ट्रोल करता है, इम्यून सिस्टम के कार्य छमता को सुधरता है। इसलिए अंजीर के नियमित 300 ग्राम सेवन करने से शरीर मेटाबोलिज्म और इम्यून सिस्टोरम सही रहता है जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है।

अंजीर के पत्ते मधुमेह में फायदेमंद

हालाँकि अंजीर के फल में शुगर एक अच्छी मात्रा में पाया जाता है चाहे वह सूखा हो या तजा अंजीर हो। इसलिए मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति को इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए।

मगर एक शोध में पाया गया की महुमेह के मरीजों को अंजीर के पत्तों के अर्क या इससे बने चाय को देने से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा में कमी आई, इसलिए अंजीर के पत्तों का इस्तेमाल मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन इसपर अभी विस्तृत शोध होना बाकि है।

अंजीर के नुकसान

अंजीर के फायदे हमारे स्वस्थ पर कई हो सकते हैं, लेकिन अंजीर के नुकसान को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है जो ज्यादातर अंजीर के अधिक सेवन के कारण उत्पन्न होते हैं। अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मी के मौषम में इसके इस्तेमाल से भी कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हालाँकि अंजीर के नुकसान कम ही देखने को मिलते हैं फिर भी इसके संभावित नुकसान को चलिए विस्तार से समझ लेते हैं:-

अंजीर के नुकसान

एलर्जिक:- कुछ लोग अंजीर के प्रति एलर्जिक हो सकते हैं जिससे उनको त्वचा पर जलन, चुभन, या खुजली जैसी एलर्जिक प्रतिक्रियाएं महसूस हो सकती हैं। यदि आपको ऐसी किसी भी प्रकार की एलर्जी है, तो आपको अंजीर के सेवन से बचना चाहिए।

गैस और पेट की समस्याएँ:- कुछ लोगों को अंजीर के सेवन से पेट की समस्याएँ जैसे कि गैस, पेट में दर्द, और उलटी आदि की समस्या हो सकती है।

पेट में गर्मी हो सकती है:- अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए इसके अधिक सेवन करने से हो सकता है की आपको पेट में जलन और गर्मी अहसास हो इसलिए इसका अधिक सेवन से बचें।

मधुमेह के रोगी अंजीर के सेवन से बचें:- अंजीर में शुगर (ग्लूकोज) अच्छी खासी मात्रा में पाई जाती है और अंजीर में कार्बोहाइड्रेट्स की भी अधिक मात्रा होती है, जिससे खून में शुगर स्तर बढ़ सकता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों को अंजीर का सेवन सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

भले ही अंजीर के फायदे अनेक हो लेकिन अंजीर के नुकसान भी हो सकता है। इसलिए अंजीर के अधिक सेवन से बचाना चाहिए और किसी भी शारीरिक परेशानी के लिए डॉक्टर से जरूर सम्पर्क करना चाहिए।

निष्कर्ष

अंजीर के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हाशिल करने के बाद हमने यह पाया की अंजीर के फायदे कई हो सकते हैं जैसे इसमें कई पोषक तत्व पाया जाता है जो हमारे सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं, इसके अतिरिक्त यह पाचन को बेहतर करता है, ह्रदय के स्वस्थ के लिए फायदेमंद है, त्वचा के लिए फायदेमंद है आदि।

और अंजीर के नुकसान को जाना जैसे इससे एलर्जी, गैस और पेट की समस्याएँ, मधुमेह के रोगिओं के लिए हानिकारक हो सकता है, आदि। हालाकिं अंजीर के नुकसान कम ही देखने को मिलते है और अधिकतर मामलों में इसके अधिक सेवन से परशानी उत्त्पन्न होती है।

लेकिन यह ध्यान रखने के जरूरत होती है की अंजीर को खाने के बाद की भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत किसी डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

क्या हम रोज अंजीर खा सकते हैं?

हाँ, अंजीर का सेवन रोजाना किया जा सकता है, क्योकि 3 से 4 अंजीर में मौजूद पोषक तत्व एक समान्य व्यक्ति की रोजाना शारीरिक जरूरत के हिसाब से पर्याप्त हैं, लेकिन यह आपके शारीरिक जरूरत पर भी निर्भर करता है। बस ध्यान रखें की अंजीर का अधिक सेवन ना करें।

1 दिन में अंजीर कितने खाने चाहिए?

एक समान्य और स्वस्थ व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 3 से 4 अंजीर खाने की जरूरत होती है, क्योकि इतने अंजीर में रोजाना के लिए पर्याप्त पोषक तत्व हमारे शरीर को मिल जाते हैं। ध्यान दे की अंजीर का अधिक सेवन शारीरिक दिक्कतें उजागर कर सकता है इसलिए इसके अधिक सेवन से बचें।

अंजीर कब नहीं खाना चाहिए?

अंजीर से एलर्जी के स्थिति में, पेट सम्बन्धी परेशानियों में अंजीर के सेवन से परहेज करना चाहिए। मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों को भी अंजीर के सेवन से बचाना चाहिए, क्योकि अंजीर में अधिक मात्रा में शुगर पाया जाता है जो मधुमेह के जोखिम को और अधिक बढ़ा सकता है।

अंजीर खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

अधिकतर मामलों में यह सलाह दी जाती है की अंजीर का सेवन सुबह के समय और खली पेट करने से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है, इसलिए सुबह के समय इसका उपयोग फायदेमंद हो सकता है। अंजीर का सेवन रात को सोने से पहले भी किया जा सकता है।

अंजीर को दूध में मिलाकर पीने से क्या होता है?

क्योकि दूध कैल्सियम का एक अच्छा स्त्रोत होता है इसलिए अंजीर को इसके साथ मिलकर पिने से इससे मिलने वाले शारीरिक लाभ और अधिक हो जाता है। इसके अतिरिक्त सूखे अंजीर को दूध में मिलाने से वह नरम हो जाता है जिससे उसका सेवन करना आसान हो जाता है।

अंजीर को कितने घंटे भिगोना चाहिए?

अंजीर को भिगोने का समय इस बात पर निर्भर करता है की आपके पास सूखे हुए अंजीर को दुबारा से नरम करने में कितना समय लगेगा। अधिकांश मामलों में अंजीर को 4-6 घंटे तक भिगोने की आवश्यकता होती है, लेकिन आप अधिक समय के लिए भी भिगो सकते हैं। हालाँकि ताजे अंजीर को भिगोने की आवश्यकता नहीं होती है। आप ताजे अंजीर को सीधे खा सकते हैं।

Leave a Comment