अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान: चमत्कारी गुण

हालाँकि मूंग में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन अंकुरित होने के बाद इसके पोषक तत्व और अधिक बढ़ जाते हैं। इसलिए अंकुरित मूंग के फायदे तो कई हैं, लेकिन क्या इसके नुकसान भी हो सकते हैं? विस्तार पूर्वक समझें।

Author:

Anshika Sharma

Published on:

अंकुरित मूंग (Vigna radiata) खाने के फायदे और नुकसान के प्रति आपकी दिलचस्पी यह दिखती है की कहीं न कही आप साबुत मूंग के फायदों के बारे में जानते होंगे या इसके फायदों के बारे में कहीं से सुना होगा।

मूंग अपने आपमें एक पौष्टिक और स्वास्थ्यकर आहार है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पोषण तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही, इसका उपयोग दिलचस्प व्यंजन के रूप में भी किया जा सकता है। लेकिन मूंग के अंकुरित हो जाने पर इसके गुणों और पोषक तत्वों और फायदों में किस प्रकार का बदलाव देखने को मिलता है।

इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से, हम जानेंगे कि अंकुरित मूंग खाने के फायदे क्या   होते हैं और अंकुरित मूंग खाने के नुकसान क्या हो सकते हैं। हम देखेंगे कि यह आपके स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित कर सकता है और कैसे इसका सही तरीके से उपयोग किया जा सकता है।

अगर आप भी अपने आहार में मूंग की अंकुरित दाल को शामिल करने की सोच रहे हैं, तो इस ब्लॉग पोस्ट को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।

जाने – जौ के फायदे और नुकसान

अंकुरित मूंग खाने के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर:- अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है जैसे प्रति 100  ग्राम में अंकुरित मूंग के पोषक तत्व

  • कैलोरी: 31
  • प्रोटीन: 3.2g
  • कार्ब्स: 6.2g
  • वसा: 0.2g
  • फाइबर: 1.9g
  • चीनी: 4.3g

इसमें विटामिन व मिनिरल जैसे आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फॉस्फोरस आदि भी भरपूर मात्रा में पाया जातें हैं। इसके अतिरिक्त  इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं, जिनमें फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड, कैफिक एसिड और सिनामिक एसिड प्रमुख हैं।1 इन पोषक तत्वों के कारण हमारे सेहत पर अंकुरित मूंग खाने के फायदे कई देखने को मिल सकते हैं।

अंकुरित मूंग खाने के फायदे

वजन प्रबंधन में मदत करता है:- अंकुरित मूंग का सेवन वजन कम करने में मदत कर सकता है। क्योकि इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो भूख को कम करने में मदत कर सकती है और भरापूरा महसूस कर सकती है। इसके अलावां अंकुरित मूंग में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद मिलती है और वजन कम करते समय स्वस्थ आहार को बनाए रखने में मदद करता है।2

पाचन को सुधारने में सहायक:- अंकुरित मूंग का सेवन पाचन को सुधारने में मददकारी हो सकता है और कब्ज को दूर करने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर और पौष्टिक तत्व आपके पाचन सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जिससे आपके शरीर के लिए खासकर पाचन संबंधित समस्याओं को सुधारने में मदद मिल सकती है।3

ह्रदय स्वास्थ के लिए लाभकारी:- अंकुरित मूंग में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो ह्रदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

  • पोटैशियम: पोटैशियम ह्रदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • मैग्नीशियम: मैग्नीशियम भी ह्रदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिल की धड़कन को स्थिर रखने में मदद करता है और मांसपेशियों को संशामित करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज के प्रबंधन में सहायक:- अंकुरित मूंग का सेवन डायबिटीज के प्रबंधन में मददकारी हो सकता है, क्योकि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है, जिससे ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद मिलती है। यह कैरियोहाइड्रेट्स को धीरे-धीरे अलग करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर के तेज बढ़ने को रोका जा सकता है। अंकुरित मूंग का सेवन से भूख कम लगती है और इसमें मौजूद प्रोटीन भी डायबिटीज प्रबंधन में मदद कर सकता है।4

एनेमिया के खतरे को कम कर सकता है:- अंकुरित मूंग में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो एनीमिया जैसी समस्याओं को प्रबंधन में मदद कर सकती है।

इसमें मिलने वाले पोषक तत्वों को देखते हुए, अंकुरित मूंग खाने के फायदे में यहाँ कुछ महत्वपूर्ण का जिक्र किया गया है हालाँकि इसके अन्य फायदे भी हो सकते हैं, और विभिन्न लोगों पर इसके प्रभावों की भी भिन्नता दिख सकती है।

अंकुरित मूंग की तासीर क्या होती है?

आयुर्वेद के अनुसार अंकुरित मूंग की तासीर ठंडी होती है, इसका मतलब यह है कि यह गर्मियों के मौसम में एक शानदार खाद्य पदार्थ है। इसका सेवन गर्मियों में बेहद फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह शारीरिक ताजगी और ऊर्जा प्रदान कर सकता है। यह आपके शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकता है और तापमान को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। ।

हालाँकि अंकुरित मूंग का सेवन सर्दियों में भी किया जा सकता है, लेकिन इसकी तासीर सीतल होने के कारण इस मौसम में इसके सेवन के प्रति अधिक ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। और जिन लोगों की शारीरिक प्रकृति सीतल होती है उन्हें भी इसके उपयोग में सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

अंकुरित मूंग खाने के नुकसान

हालाँकि अंकुरित मूंग खाने के नुकसान लोगों में कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन इसके संभावित नुकसान हो अनदेखा नहीं किया जा सकता है। थोड़ा लेकिन संभावित नुकसान को देखते हुए इसके सेवन में सावधानी बरतना महत्वपूर्ण होता है। इसलिए चलिए अंकुरित मूंग खाने के नुकसान को विस्तार से समझते हैं:-

एलर्जी:-  कुछ लोग मूंग या अंकुरित मूंग से एलर्जिक प्रतिक्रिया देखा जा सकता है। यदि आपको किसी प्रकार की त्वचा पर खुजली, लालिमा, सूजन, या अन्य एलर्जिक प्रतिक्रिया का संकेत मिलता है, तो इसके उपयोग को तुरंत बंद कर देना चाइये और डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।5

गैस और पेट की समस्याएं:- अंकुरित मूंग में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती  है, जिसके कारण कुछ लोगों को गैस या पेट की समस्याएं हो सकती हैं। अगर ऐसा है तो इसका उपयोग धीरे-धीरे इसे अपने आहार में शामिल करें ताकि आपका पेट सामान्य रूप से सह सके। और अधिक समस्या होने पर इसका प्रयोग भी बंद कर देना उचित होगा।

उपर्युक्त बताये गए अंकुरित मूंग खाने के नुकसान के अतिरिक्त अन्य कई नुकसान देखने को मिल सकता है, यहाँ केवल मत्वपूर्ण नुकसान या साइड इफ़ेक्ट का ही जिक्र किया गया है।

निष्कर्ष

अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान को समझने के बाद, हम इस नतीजे पर पहुँचते हैं कि इस आहार का सही से सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य को कई तरीकों से लाभ हो सकता है।

अंकुरित मूंग एक पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर खाद्य है जिसमें फाइबर, विटामिन्स, और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पाचन को सुधारने में मदद कर सकती है, वजन नियंत्रण में मदद कर सकती है, और न्यूट्रिएंट्स को अधिक से अधिक अवशोषित करने में मदद कर सकती है।

हालाँकि अंकुरित मूंग खाने के नुकसान भी हो सकते हैं जैसे एलर्जी, और पेट सम्बन्धित दिक्क्तें हो सकती हैं, इसलिए किसी भी तरह के शारीरिक परेशानी में अपने डॉक्टर से सलाह लें और अपने खुद की शारीरिक आवश्यकताओं के हिसाब से उसे खाने का निर्णय लें।

संदर्भ

  1. Ganesan, Kumar, and Baojun Xu. “A critical review on phytochemical profile and health promoting effects of mung bean (Vigna radiata).Food Science and Human Wellness 7.1 (2018): 11-33. ↩︎
  2. Hou, Dianzhi, et al. “Mung bean (Vigna radiata L.): Bioactive polyphenols, polysaccharides, peptides, and health benefits.Nutrients 11.6 (2019): 1238. ↩︎
  3. Mekkara nikarthil Sudhakaran, Sumi, and Devindra Shekappa Bukkan. “A review on nutritional composition, antinutritional components and health benefits of green gram (Vigna radiata (L.) Wilczek).Journal of Food Biochemistry 45.6 (2021): e13743. ↩︎
  4. Tang, Dongyan, et al. “A review of phytochemistry, metabolite changes, and medicinal uses of the common food mung bean and its sprouts (Vigna radiata).Chemistry Central Journal 8.1 (2014): 1-9. ↩︎
  5. Mittag, D., et al. “Birch pollen‐related food allergy to legumes: identification and characterization of the Bet v 1 homologue in mungbean (Vigna radiata), Vig r 1.Clinical & Experimental Allergy 35.8 (2005): 1049-1055. ↩︎

Leave a Comment