प्रेग्नेंट होने की सही उम्र क्या होती है और क्यों नहीं मिल पता संतान सुख?

अक्सर लोगों के मन यह यह सवाल होता है की महिलाओं के प्रग्नेंट होने की सही उम्र क्या होती है। अधिकतर मामलों में कई लोगों का यह भी मानना होता है की महिलाओं में 30 की उम्र के बाद फर्टिलिटी कम हो जाती है, और जो महिला 35 साल से ...

Author:

Akash Yadav

Published on:

अक्सर लोगों के मन यह यह सवाल होता है की महिलाओं के प्रग्नेंट होने की सही उम्र क्या होती है। अधिकतर मामलों में कई लोगों का यह भी मानना होता है की महिलाओं में 30 की उम्र के बाद फर्टिलिटी कम हो जाती है, और जो महिला 35 साल से ज्यादा उम्र की हो जाती है उनके बच्चा पैदा करने की छमता खत्म हो जाती है।  

इस दावे में कितनी सच्चाई हैन इस ब्लॉग पोस्ट में इसका डिटेल में आंकलन करते हैं और जानने की कोशिश करते हैं की महिलाओं के प्रेग्नेंट होने की सही उम्र क्या होती है?

बच्चा पैदा करने की सही उम्र क्या है?

लोगों का ऐसा मानना है की 35 की उम्र के बाद फर्टिलिटी आचनक से गिर जाती है और मां बनना बहुत मुश्किल हो जाता है। लोगों के जहन में यह अवधारणा 300 साल पहले फ़्रांस में की गई एक रिसर्च के कारण आया, जिसमें 35 या 35 साल से अधिक महिलाओं पर हुए अध्यन में पाया गया की उनमें से एक तिहाई महिलाओं को बच्चे नही हो रहे थे और लगातार एक साल तक कोशिश करने के बाद भी बच्चे नहीं हो पाए। इस एक स्टडी का हवाला न जाने कितनी मेडिकल रिपोर्ट और अलग अलग जगहों में दिया जा चुका है।

हालाँकि 300 साल पहले हुई महिलाओं पर यह एक स्टडी को वर्तमान समय में सही ठहरना सही नहीं होगा, क्योकि आज हमारे पास आधुनिक तकनीकें हैं जो बच्चा पैदा करने और नहीं कर पाने की हर एक पहलु पर बारीकी से नजर रखी जा सकता है।

हालाँकि महिलाओं के बच्चा पैदा करने की कोई एक सही उम्र बता पाना थोड़ा पेचीदा है लेकिन जब एक लड़की का पीरियड आना सुरू होता है यानी तरुणाई (Puberty) से लेकर जब महिला का पीरियड होना बंद हो जाता है यानी रजोनिवृत्ति (menopause) तक कोई भी महिला मां बन सकती है।

अगर हम उम्र के तौर पर बात करें तो आमतौर पर 12 से 55 साल की उम्र तक कोई भी महिला मां बन सकती है। एक सामान्य स्वस्थ महिला में लगभग 10 से 20 लाख अंडे होते है और बढ़ती उम्र के साथ इनकी संख्या में गिरावट होती चली जाती है, इसलिए जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती चली जाती है, वैसे-वैसे प्रेगनेट होने का चांस कम होता चला जाता है।

एक अध्यन के अनुसार किसी महिला के लिए बच्चा पैदा करने की सही या उचित उम्र 20 से 30 साल तक होती है,  लेकिन यह समझना बहुत जरूरी है की इसका मतलब यह नहीं होता है वह आगे बच्चा पैदा नहीं कर सकती है।1

शोध में यह दर्शाया गया है की उम्र के बढ़ने से साथ बच्चा पैदा करने में गिरावट निरंतर होती है जैसे 30 की उम्र तक बच्चा पैदा करने के चांस में 16 प्रेसेंट की गिरावट आती है और 35 की उम्र के बाद 12 पर्सेट चांस और भी अधिक कम हो जाता है।

लेकिन ऐसा कहना गलत होगा की 35 के बाद फर्टिलिटी रेट में अचानक गिरावट आ जाती है और माँ बनाना मुश्किल हो जाता है। प्रेग्नेंट होने की छमता में गिरावट का प्रोसेस धीरे-धीरे होता है जो 55 साल की उम्र तक जा सकता है।2

क्या गर्भवती होने के लिए 35 की उम्र बहुत देर हो चुकी है?

मेडिकली 35 की उम्र में मां बनने को बहुत देर नहीं कहा जाता है। हालाँकि वैज्ञानिक दृष्टि से इस दिशा में इतना विकास हो चूका है की 50 से 55 की उम्र के बाद भी माँ बनाना संभव है। लेकिन जो महिलाएं 20  से 35 की उम्र में प्रेग्नेट हो जाती है उनके बच्चे शारीरिक और मानसिक तौर पर अधिक स्वस्थ हो सकते है।

यह भी पढ़ें:- कैसे पता करें के आप गर्भवती हैं?

गर्भावस्था पर क्या नकारात्मक प्रभाव डालता है?

हालांकि बढ़ती उम्र महिलाओं की गर्भ धारण करने की क्षमता में गिरावट का एक कारण हो सकती है, लेकिन इसके अतिरिक्त अन्य कई कारक हो सकते हैं जो प्रेगनेंसी की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।

स्मोकिंग:- हालांकि धूम्रपान कई शारीरिक समस्याओं को उजागर करने में एक प्रमुख कारक बन सकता है। यह महिलाओं के प्रजनन क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके अतिरिक्त यह पुरुषो के प्रजनन क्षमता को भी बाधित कर सकता है।3

हैवी वर्कआउट और स्टेरॉयड:- वर्कआउट बॉडी के लिए अच्छा होता है लेकिन बॉडी बनाने के जनून में कुछ महिलाए हैवी वर्कआउट के साथ स्टेरॉयड का उपयोग करने लगती हैं जो कहीं न कहीं उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर भी असर डाल सकता है जिससे उनके प्रेगनेंट होने के चांस को कम कर देता है।4

नॉर्वे में हुई एक स्टडी में देखा गया की जो महिलाए हैवी वर्कआउट कर रही थी उनके प्रेगनेंट होने के चांसेस बाकियों से एक तिहाई कम थे।

टेस्टोस्टेरॉन:- अक्सर गलत लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की अधिकता होने लग जाती है जो उनके रिप्रोडेक्टिव सिस्टम को प्रभावित करके प्रोग्नेंसी के चांस को घटा सकता है। टेस्टोस्टेरॉन मुख्य रूप से पुरुष हार्मोन के तौर पर जाना जाता है जो पुरुषों के जनजांगो के विकास में अहम योगदान देता है।5

शारीरिक नपुसंकता:- महिलाओं के कंसीव न कर पाने के पीछे पार्टनर का स्पर्म काउंट का कम होना भी एक प्रमुख कारण हो सकता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज होने के कारण प्रेगनेंट होने में परेशानी होती है क्योंकि इस स्थिति में एग्स का निसेचन नहीं हो पाता है।

PCOD, PCOS प्रेग्नेंट ना होने का प्रमुख कारण:-  पीसीओडी (PCOD) और पीसीओएस (PCOS) महिलाओं में होने वाली एक समान्य समस्या है जिसमें महिलाओं के गर्भाशय में अंडाणु अच्छे से नहीं बनते हैं, समय पर रिलीज़ नहीं हो पते हैं और उनके अंडाणु में असामान्य रूप से वृद्धि होती है। यह स्थिति महिलाओं के मासिक धर्म की अनियमितता, अधिक या कम गर्भाशय ब्लीडिंग, और प्रेग्नेंसी में बाधा का कारण बनाने के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को उजागर कर सकती है।

यहाँ बताये कारणों के अतिरिक्त अन्य कई कारण महिलाओं में प्रेग्नेंसी ना होने के पीछे हो सकते हैं, यहाँ केवल कुछ प्रमुख कारणों की ही चर्चा की गई है। गर्भधारण में दिक्कत, या रिप्रोडक्टिव सिस्टम में किसी प्रकार की परेशानी जैसी स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरी सलाह बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष

अक्सर लोगों के मन में यह भ्रांतिया होती है की जो महिला की उम्र 35 साल से अधिक हो चुकी है वह बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं है। यह पूरी तरह से गलत धारणा है। हालाँकि जैसे से उम्र बढाती है बच्चा पैदा करने की क्षमता में गिरावट देखी जाती है लेकिन यह प्रकिरिया बहुत धीमी होती है। एक समान्य महिला ५१ से 55 साल की उम्र तक बच्चा पैदा करने में सक्षम होती है जब तक उसका मोनोपोज़ काल की शुरुआत नहीं हो जाती।

महिलाओं के प्रेग्नेंट न होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत लाइफस्टाइल, हार्मोनल बदलाव, हैवी वर्कआउट, स्टोरॉड, शरीरिक दिक्कत जिसमे पार्टनर का स्पर्म काउंट कम होना या महिलाओं के फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज होना आदि। इसके अतिरिक्त PCOD, PCOS जैसी महिलाओं में होने वाली हार्मोनल दुक्क्तें भी प्रेग्नेंट ना होने के पीछे का एक प्रमुख कारण हो सकता है।

संदर्भ

  1. Mirowsky, John. “Parenthood and health: The pivotal and optimal age at first birth.Social Forces 81.1 (2002): 315-349. ↩︎
  2. No, Committee Opinion. “Female age-related fertility decline.Fertility and Sterility 101.3 (2014): 633-634. ↩︎
  3. Augood, Cf, K. Duckitt, and A. A. Templeton. “Smoking and female infertility: a systematic review and meta-analysis.Human Reproduction (Oxford, England) 13.6 (1998): 1532-1539. ↩︎
  4. Mussawar, Minhal, et al. “The effect of physical activity on fertility: a mini-review.F&S Reports (2023). ↩︎
  5. Steinberger, Emil, et al. “Testosterone levels in female partners of infertile couples: relationship between androgen levels in the woman, the male factor, and the incidence of pregnancy.American journal of obstetrics and gynecology 133.2 (1979): 133-138. ↩︎

Leave a Comment